नारी सशक्तिकरण पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान: विपक्ष पर साधा निशाना, पीएम मोदी के संबोधन के बाद दी सख्त चेतावनी

SHARE:

CM Vishnudeo Sai News: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया।

‘इंडी’ गठबंधन ने ऐतिहासिक विधेयक को पारित नहीं होने दिया: सीएम साय

मुख्यमंत्री साय ने इसके उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को विकास की मुख्यधारा में निर्णयकर्ता बनाने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया जा रहा था, (CM Vishnudeo Sai News) लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके तथा तथाकथित ‘इंडी’ गठबंधन ने मिलकर इस ऐतिहासिक विधेयक को पारित नहीं होने दिया।

मुख्यमंत्री साय ने इसे विपक्ष द्वारा किया गया “घोर महापाप” बताते हुए कहा कि इस कृत्य से देश की लगभग 70 करोड़ माताओं-बहनों के साथ विश्वासघात हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस घटना को कभी नहीं भूलेंगी और आने वाले समय में इसका राजनीतिक परिणाम भी देखने को मिलेगा।

सीएम ने की विपक्ष के आरोपों की आलोचना

उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में यह आश्वस्त किया है कि महिलाओं के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए यह विधेयक भविष्य में अवश्य पारित किया जाएगा। (CM Vishnudeo Sai News) मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के इस संकल्प को देश की महिलाओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री साय ने विपक्ष के इस रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकना भ्रूण हत्या जैसे निंदनीय पाप के समान है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण की भावना को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।

सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी देश में बड़े और सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास होता है, तब विपक्षी दल विरोध का रास्ता अपनाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की कार्यप्रणाली अंग्रेजों की “फूट डालो और राज करो” की नीति से प्रेरित रही है- जहां सुधारों की बात तो की जाती है, लेकिन जब उन्हें लागू करने का समय आता है, तब पीछे हट जाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि देश की जनता अब इन राजनीतिक चालों को समझ चुकी है और ऐसे कृत्यों को कभी स्वीकार नहीं करेगी। (CM Vishnudeo Sai News) उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र और राज्य सरकारें पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं और महिलाओं को उनका उचित अधिकार दिलाकर ही रहेंगी।

मौजूद रहे ये सदस्य

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महापौर मीनल चौबे, महिला बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा सहित अन्य महिला जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थी।

कांग्रेस ने किया देश की बहनों का अधिकार छीनने का काम

पीएम मोदी के संबोधन पर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, कांग्रेस ने छल, कपट और षड्यंत्र करके देश की बहनों का अधिकार छीनने का काम किया है। देश की आधी आबादी है, उनके लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पेश किया था तो सभी को एक साथ होकर समर्थन करना था। (CM Vishnudeo Sai News) उन्होंने आगे कहा कि, बहनों में बहुत आक्रोश है, यह बहुत ही महत्वपूर्ण बिल था। कांग्रेस का चरित्र रहा है कभी भी कोई अच्छे बिल को पास नहीं होने देते। भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आगे कहा कि, पीएम मोदी ने ये संदेश दिया है यह लक्ष्य समाप्त नहीं होगा, आगे वाले समय में लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

20 अप्रैल को प्रदर्शन करेगी महिलाएं

वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी के संबोधन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी बयान सामने आया है। विभा अवस्थी ने कहा कि, देशभर में महिलाओं द्वारा 20 अप्रैल को प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, सभी महिलाएं देशभर में जश्न मना रहे थी लेकिन कल का दिन बहुत ही दुःख भरा रहा। (CM Vishnudeo Sai News) महिला मोर्चा अध्यक्ष ने आगे कहा कि, 20 हजार से अधिक महिलाएं एक साथ जुट कर आक्रोश रैली निकालेंगी। उन्होंने कहा कि, जिले स्तर पर भी इसके विरोध में विभिन्न आयोजन किया जाएगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई