Kharsia। गजेंद्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने दुर्ग पहुंचकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, Vijay Baghel, पूर्व विधायक दया राम साहू, तेल घानी बोर्ड अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त जितेंद्र साहू, हितेश द्विवेदी, बाल कृष्ण साहू और नितेश बरेठ सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
सभी ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। साथ ही शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान और जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिल रही है।
छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि गजेंद्र यादव का सार्वजनिक जीवन समर्पण, सेवा और जनकल्याण की भावना से प्रेरित रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।















































