पुरानी रंजिश में भाजपा नेता की हत्या, तीन लोग घायल; देहरादून में तनाव, कई जगह हिंसा और आगजनी

SHARE:

देहरादून/सहसपुर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला इलाके में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते बड़ा हिंसक हमला हुआ। हमले में भाजपा नेता Vinod Kashyap और उनके दो साथियों पर हथियारों से हमला किया गया, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में हरबर्टपुर अस्पताल में इलाज के दौरान विनोद कश्यप (45 वर्ष) ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक विनोद कश्यप भाजपा के युवा मोर्चा से जुड़े नेता थे और पूर्व में बीडीसी चुनाव भी लड़ चुके थे। हमले को लेकर स्थानीय स्तर पर पुरानी रंजिश को कारण बताया जा रहा है।

13 आरोपी नामजद, पुलिस की कई टीमें सक्रिय
पुलिस ने मामले में रजाक, इंतियाज, सलमान, अमन समेत कुल 13 लोगों को नामजद किया है। सभी आरोपियों की तलाश में पुलिस की 6 टीमें लगाई गई हैं और बॉर्डर क्षेत्रों में भी सघन चेकिंग की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव, इंटरनेट बंद
घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया। कुछ स्थानों पर आगजनी और पथराव की घटनाएं भी सामने आईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और देहरादून में एहतियातन इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

राजनीतिक प्रतिक्रिया और सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। स्थानीय नेताओं ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच जारी है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई