जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) 14 जून को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर-चांपा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी (राछा) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
विकास कार्यों को देंगे गति
मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर जिले में चल रहे और प्रस्तावित कई विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे ग्रामीणों से संवाद कर शासन की योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी लेंगे।
सत्संग सम्मेलन में भी होंगे शामिल
मुख्यमंत्री श्री साय सत्य निज नाम बोध संस्थान, पोड़ी (राछा) में आयोजित सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में भी भाग लेंगे।
केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कई सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की बड़ी मौजूदगी
कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा की सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।















































