CG Bailadila Iron Theft Case Update : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में बीते दिनों लोह अयस्क के अवैध खनन मामले में रेलवे के 8 अधिकारी कर्मचारियों पर एक्शन लेते हुए उनका इंक्रीमेंट और प्रमोशन रोक दिया गया है। आपको बता दें रेलवे कर्मचारियों ने रेवले में अतिरिक्त वैगनों के जरिए करोड़ों रुपए का लौह अयस्क पार कर दिया था। विजिलेंस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ था।
ऐसे किया था पूरा कारनामा
दरअसल, हाल ही में विजिलेंस की टॉप-सीक्रेट जांच में हैरान करने वाला सच सामने आया है। बैलाडीला से रवाना हुई 57 वैगनों की स्वीकृत मालगाड़ी में फर्जी तरीके से 2 अतिरिक्त वैगन जोड़ दिए गए। उनमें करोड़ों रुपए का कीमती लौह अयस्क भरकर सैकड़ों किमी दूर रवाना कर दिया गया। इस घोटाले की भनक तक सिस्टम को नहीं लगी। मामला खुलने के बाद आनन-फानन में एक छोटे कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया।















































