शारदा एनर्जी एंड मिनिरल्स लिमिटेड (SEML) द्वारा अवैध बोर उत्खनन पर पंचनामा बनाकर प्रशासनिक कार्रवाई

SHARE:

आज दिनांक [01/ 04/26] शाम लगभग 6:00 अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया, श्री प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा शारदा एनर्जी एंड मिनिरल्स लिमिटेड के कार्यक्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि संस्थान द्वारा शासन के नियमों को ताक पर रखकर, बिना किसी वैध अनुमति के अवैध बोर उत्खनन (Illegal Borewell Drilling) का कार्य संचालित किया जा रहा था। भू-जल संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम महोदय द्वारा मौके पर ही निम्नलिखित दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की गई:

पंचनामा एवं जब्ती: मौके पर अवैध उत्खनन की पुष्टि करते हुए विस्तृत पंचनामा तैयार किया गया और उत्खनन में प्रयुक्त भारी मशीनों व उपकरणों को जप्त करने के निर्देश दिए गए।

कार्य पर तत्काल रोक: अवैध रूप से चल रहे ड्रिलिंग कार्य को प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया है।
वैधानिक जांच: एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक संस्थानों द्वारा जल संसाधनों का अनियंत्रित दोहन स्वीकार्य नहीं है। संस्थान के विरुद्ध संबंधित अधिनियमों के तहत भारी जुर्माना एवं अन्य कठोर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई