खरसिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल आयोजन, विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला व्यापक मार्गदर्शन

SHARE:

रायगढ़ (खरसिया)। दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ, वंदे मातरम और राजगीत से गूंजा वातावरण

“पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के अंतर्गत खरसिया नगर मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग शिविर का प्रथम दिवस गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरूणधर दीवान के करकमलों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों, वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम एवं राजगीत का गायन किया गया। कार्यकर्ताओं ने अतिथियों एवं वक्ताओं का पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का छायाचित्र भेंट कर सम्मान किया।


भाजपा के इतिहास और विचारधारा पर प्रथम व द्वितीय सत्र में गहन चर्चा

प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने की। इस सत्र में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रथूलाल गुप्ता ने “भाजपा के इतिहास” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया।
द्वितीय सत्र में रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका परिषद खरसिया के उपाध्यक्ष अवध नारायण सोनी ने की। विजय अग्रवाल ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर मार्गदर्शन देते हुए संगठन की विचारधारा, भाजपा का संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, एकात्म मानव दर्शन, पंचनिष्ठा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तथा “राष्ट्र प्रथम” और “अंत्योदय” के सिद्धांतों पर विस्तृत प्रकाश डाला।


कार्य पद्धति, संगठन विस्तार और सोशल मीडिया की भूमिका पर सत्रों में विस्तृत प्रशिक्षण

तृतीय सत्र में नगर निगम रायगढ़ की पार्षद श्रीमती पूनम सोलंकी ने “कार्य पद्धति” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा नगर मंडल व जिला महिला मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता सहिस ने की।
चतुर्थ सत्र में जिला महामंत्री विकास केडिया ने “कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर मार्गदर्शन दिया, जिसकी अध्यक्षता छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने की।


पंचम सत्र में सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के जिला प्रभारी अंशु टुटेजा ने सोशल मीडिया, एआई, मन की बात, नमो ऐप और सरल ऐप के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता नगर मंडल महामंत्री आनंद अग्रवाल ने की।
षष्टम सत्र में कौशलेश मिश्रा ने बूथ प्रबंधन, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर के स्थायी कार्यों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने की।


द्वितीय दिवस में सरकार की योजनाओं और राज्य की सांस्कृतिक धरोहरों पर विशेष फोकस

प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस में सप्तम सत्र के वक्ता श्री महेश साहू जी रहे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा माननीय नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता नगर मंडल उपाध्यक्ष रितु राज ने की।
अष्टम सत्र में श्री कमल गर्ग ने छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों, प्राकृतिक संसाधनों और जनमानस के समग्र विकास के लिए कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता नगर मंडल उपाध्यक्ष मोती महंत ने की।


सफल आयोजन में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान

इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष श्री कमल गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा, छाया विधायक श्री महेश साहू जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री सनत नायक जी, जय प्रकाश पटेल, जिला मंत्री श्रीमती गायत्री केसरवानी जी सहित अनेक पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

इसके साथ ही भाजपा खरसिया नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, महामंत्री आनंद अग्रवाल, मनीष रावलानी, सतीश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, लक्ष्मी पटेल, आईटी सेल प्रमुख सौरभ अग्रवाल, जिला व्यापारी प्रकोष्ठ सह संयोजक आलोक कबूलपुरिया, जिला महिला मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सरिता सहिश, जिला मीडिया प्रभारी पि.वर्ग मोर्चा अमित साहू, युवा मोर्चा कमलेश नायडू, शिविर वर्ग प्रमुख आनंद अग्रवाल, शिविर वर्गाधिकारी सुमित शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकली मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम में जिला भाजपा पदाधिकारी एवं खरसिया नगर मंडल के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई