CG Vidhansabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट सत्र में 108 घंटे चर्चा, आखिरी दिन अहम बिल पास

SHARE:

CG Vidhansabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। 23 फरवरी से 20 मार्च तक चले बजट सत्र में 108 घंटे चर्चा हुई। 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पास हुआ

सत्र के दौरान लगाए गए 2984 सवाल
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में 2 हजार 984 सवाल लगाए गए। विधायकों ने बजट सत्र में 86 सवाल पूछे। सदन में कई अहम विधेयकों को मंजूरी मिली।

आखिरी दिन अहम बिल पास
CG विधानसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने वाला बिल पास किया गया। इसके अलावा स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड बिल 2026 भी पास किया गया। परीक्षा गड़बड़ी रोकथाम बिल में कैंडिडेट्स के लिए सख्त नियम तय किए गए हैं।

नकल करते पकड़े गए तो रिजल्ट रोका जाएगा
अगर कैंडिडेट्स नकल करते पकड़े गए तो उनका रिजल्ट रोका जाएगा। उन्हें 1 से 3 साल तक परीक्षा देने से बैन कर दिया जाएगा। हालांकि ये बैन स्थायी नहीं होगा और तय अवधि के बाद कैंडिडेट्स फिर से परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

सजा का भी प्रावधान
दोषियों के लिए भी कड़ी सजा का प्रावधान है। ऐसे मामलों में 3 से 10 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। गंभीर उल्लंघन जैसे पेपर लीक, अवैध प्रवेश या रिकॉर्ड में छेड़छाड़ के मामलों में 1 से 5 साल तक की जेल और 5 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

संस्थाओं और एजेंसियों पर भी सख्त कार्रवाई
परीक्षा से जुड़ी संस्थाओं और एजेंसियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना लगेगा, साथ ही कम से कम 3 साल तक परीक्षा कराने से बैन किया जाएगा और परीक्षा से संबंधित खर्च भी वसूला जाएगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई