Ustaad Bhagat Singh BO Day 1: साउथ में ‘धुरंधर 2’ नहीं ‘उस्ताद भगत सिंह’ का चला जादू, बंपर हुई ओपनिंग, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

SHARE:

Ustaad Bhagat Singh BO Day 1: पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. इसने धुरंधर 2 को ही तेलुगु भाषी राज्यों में पस्त कर दिया और शानदार कलेक्शन किया.

पवन कल्याण, श्रीलीला और राशि खन्ना स्टारर ‘उस्ताद भगत सिंह’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. 19 मार्च को उगादी के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से क्लैश हुआ. दिलचस्प बात ये है कि ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने तेलुगु भाषी राज्यों में धुरंधर 2 का खेल ही बिगाड़ कर रख दिया और इसी के साथ पवन कल्याण की फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की है. चलिए यहां जानते हैं ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘उस्ताद भगत सिंह’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
‘धुरंधर 2’ की लहर के बीच रिलीज़ हुई ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने तेलुगू मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और इसकी शुरुआत काफी अच्छी रही है. ये टॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म काफी लंबे समय से बन रही थी, और आखिरकार, कई सालों के इंतज़ार के बाद यह बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई. गौरतलब है कि पवन कल्याण की पिछली फिल्म ‘ओजी’ के उल्ट, इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उतना बज देखने को नहीं मिला और यह पूरी तरह से एक्टर की स्टारडम पर भी डिपेंड थी.

जैसा कि उम्मीद थी, ‘पावर स्टार’ की स्टारडम ने फिल्म को संकट से उबारा और मिले-जुले रिव्यू और दर्शकों के मिक्स्ड वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद, फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी रही. इसके अलावा, तेलुगू राज्यों (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में ‘उगादी’ की छुट्टी होने के कारण भी इस फिल्म को काफी फायदा मिला.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने रिलीज के पहले दिन 31.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.

टॉलीवुड की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी
‘उस्ताद भगत सिंह’ की अच्छी शुरुआत हुई है और इसने 31.50 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ भारत में 2026 की टॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है. यह चिरंजीवी की फ़िल्म ‘माना शंकरा वरा प्रसाद गारू’ (41.6 करोड़ नेट) से पीछे है. प्रभास की फ़िल्म ‘द राजा साब’ (62.9 करोड़ नेट) इस लिस्ट में सबसे ऊपर है.

भारत में 2026 की टॉलीवुड की टॉप ओपनर्स (नेट)

  • द राजा साब – 62.9 करोड़
  • माना शंकरा वरा प्रसाद गारू – 41.6 करोड़
  • उस्ताद भगत सिंह – 32-35 करोड़
  • अनगनगा ओका राजू – 5.5 करोड़

वीकेंड पर तेजी की उम्मीद
‘उस्ताद भगत सिंह’ की ओपनिंग धमाकेदार हुई है. ऐसे में अब मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में वीकेंड पर तेजी आएगी और ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. देखने वाली बात होगी कि धुरंधर 2 के साथ कंप्टीशन करते हुए ये फिल्म वीकेंड पर कैसा परफॉर्म कर पाती है.

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई