Dhurandhar 2 Collection Day 1: क्या पहले दिन ‘धुरंधर’ से आगे निकल पाई ‘धुरंधर: द रिवेंज’? जानें कैसी रही कमाई

SHARE:

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ आज रिलीज हो चुकी है। अब फिल्म के पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानिए पहले दिन कैसा रहा फिल्म का हाल…

फैंस का इंतजार खत्म हुआ और ‘धुरंधर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। एक दिन पहले हुए प्रिव्यू शोज में भी ‘धुरंधर 2’ को लेकर लोगों की उत्सुकता देखने को मिली। अब आज फिल्म रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर लोगों में जबदरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। जानते हैं पहले दिन ‘धुरंधर 2’ का क्या रहा हाल? क्या ये ‘धुरंधर’ से आगे निकल पाई या नहीं?

कुल 100 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर 2’
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले अपने पेड प्रिव्यू शोज में 43 करोड़ रुपए कमा लिए थे। जबकि अब रिलीज के बाद अपने पहले दिन ‘धुरंधर 2’ ने खबर लिखे जाने तक 65.54 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह से अब तक ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन 108.54 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। हालांकि, अभी इसके और भी बढ़ने की उम्मीद है। अब देखना ये है कि क्या ‘धुरंधर 2’ अपने पहले दिन 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर पाएगी या नहीं।

पेड प्रिव्यू शोज में हुई अव्यवस्था
रिलीज से एक दिन पहले ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रिव्यू रखे गए थे। हालांकि, इसको लेकर काफी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। साउथ समेत दिल्ली-मंबई और भोपाल में भी कई जगह ‘धुरंधर 2’ प्रिव्यू शोज कैंसिल हुए। जबकि कई जगह शो शुरू होने में देरी हुई। लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पेड प्रिव्यू शोज से 43 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया। 

ये है कहानी
‘धुरंधर 2’ की कहानी ‘धुरंधर’ के आगे की कहानी है। हालांकि, इसकी शुरुआत फ्लैशबैक से होती है। दूसरे भाग में हमजा के पहले की कहानी दिखाई जाती है, जब वो जसकीरत सिंह रंगी होता है। वहीं इस बार फिल्म में बड़े साहब की भी एंट्री होती है। फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार बड़े साहब का ही था।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई