रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मैनुअल स्कैवेंजिंग को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति से जबरन इस तरह का कार्य करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मैनुअल स्कैवेंजिंग को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति से जबरन इस तरह का कार्य करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सीवरेज सफाई का काम केवल नगर निगम या पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से ही कराया जाए और इस दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रदेश में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार सभी जिलों में मैनुअल स्कैवेंजर्स का सर्वे कराया गया है, जिसमें जिलों को मैनुअल स्कैवेंजिंग मुक्त घोषित किया गया है। इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
बैठक के दौरान इस प्रथा के उन्मूलन के लिए जागरूकता बढ़ाने, पुनर्वास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में सीवरेज सफाई के कार्य को पूरी तरह सुरक्षित और मानक प्रक्रियाओं के अनुरूप कराने की आवश्यकता दोहराई गई।














































