Durg News: नशे के कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस ने अफीम और 14 लाख से अधिक की नगदी के साथ तस्कर को पकड़ा

SHARE:

दुर्ग जिले में अफीम की खेती के खुलासा के बाद पुलिस अफीम की बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कुम्हारी में अफीम की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 403 ग्राम अफीम के साथ लाखों रुपये नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

कुम्हारी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खारुन ग्रीन के गेट नंबर 2 के पास अवैध रूप से अफीम की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसके पास से 403 ग्राम अफीम बरामद किया गया। पुलिस ने गुरमेल सिंह आरोपी को थाना लाकर पूछताछ करने पर बताया कि वह खारुन ग्रीन में कई वर्षों से किराये के मकान में रहता है। इसके पहले वह रायपुर में रहता था जहां से अफीम के अवैध बिक्री की शुरुआत की।
आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर है और उसने झारखंड के ट्रक ड्राइवर से अफीम खरीदकर ट्रक ड्राइवर और स्थानीय लोगों को बिक्री करता था। आरोपी के निशानदेही पर आरोपी के घर की तलाशी लेने पर पूर्व में अफीम की बिक्री के 14 लाख 46 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी गुरमेल सिंह के पास से 403 ग्राम अफीम (2 लाख), दो नग मोबाइल और नगदी रकम सहित करीब 17 लाख रुपये बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई