▪️अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मधुलता पटेल के नेतृत्व में सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ।
▪️वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी की माताजी श्रीमती कौशल्या चौधरी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
रायगढ़/ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी जी एवं जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष मधुलता पटेल के नेतृत्व मे रायगढ़ में सफल कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर विशेष तौर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी की माताजी श्रीमती कौशल्या चौधरी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
मुख्य वक्ता दीदी मीरा मिहिर पतकी जी का मार्गदर्शन मिला विधिक जागरूकता के रूप में अधिवक्ता दीदी देवकी साहू और दीदी शारदा मुलिक जी महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी दिए और कार्यक्रम में पारंपरिक खेल फुगड़ी और कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया, इसके अलावा श्री अन्न एवं स्वदेशी उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई और अंत में होली मिलन समारोह मनाया गया।
महिलाओं सशक्तिकरण के जरिए मजबूत भारत का निर्माण का संकल्प लेने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण के जरिए राजनीति में महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते है महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा मिहिर पतकी ने कहा आज जिला भाजपा कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हेतु एक आयोजन किया गया था इस सफल आयोजन हेतु महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल को साधुवाद देते हुए कहा महिला सशक्तिकरण भारत में नए युग की शुरुवात है। इस कार्यक्रम में आज विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी की माता कौशल्या चौधरी का सम्मान किया गया। पति के निधन के बाद अपने तीनों बच्चों को उच्च शिक्षा और सरकार की अनुकम्पा नियुक्ति लेने की बजाय विपरीत परिस्थिति में बेटे को पढ़ाकर उसे कलेक्टर बनानें में उनकी अहम भूमिका रही आज उनके बेटे प्रदेश के वित्त मंत्री है और उनकी नीतियां पूरे छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर अग्रसर कर रही है ऐसी माता को सम्मानित करना भाजपा के लिए गर्व का विषय है।
महिलाओं को विधिक जानकारी देने हेतु अधिवक्ता शारदा मलिक एवं देवकी साहू का भी सम्मान किया गया ताकि महिलाओं को उनके अधिकार के संबंध में सही जानकारी दी जा सके। भाजपा एक बड़ा दल है और कोई महिला पार्टी के पास आती है तो अधिवक्ताओं के जरिए उन्हें कानूनी सलाह दी जा सके। पार्टी के इस निर्णय का करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व के तहत मोदी जी द्वारा शुरू की गई श्री अन्न योजना की जानकारी देने हेतु श्री अन्न से जुड़े अनाज का स्टॉल लगाया गया था इसके जरिए महिलाओं को श्री अन्न अथवा मोटा अनाज के उपयोग की जानकारी विस्तार से दी गई। अनाज को पकाने खाने के लाभ बताए गए।
इस अवसर पर महिला मोर्चा रायगढ़ जिलाध्यक्ष मधुलता पटेल ने बताया कि श्री अन्न का व्यवहारिक जीवन में उपयोग पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। रक्त शुगर को नियंत्रित करने के साथ हार्ट के लिए गुणकारी है। वजन कम करने में मदद करता है साथ ही कैंसर जैसी घातक बीमारियों की रोकथाम करता है ।नर्वस सिस्टम के लिए लाभकारी है । इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है ।
इस आयोजन का उद्देश्य आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयासों को तेज करना ताकि भारत को विश्व गुरु बनाए जाने की दिशा में मोदी जी के प्रयासों को मजबूत किया जा सके।
श्रीअन्न की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक खेलो का आयोजन किया गया जिसमें कुर्सी दौड़ एवं फुगड़ी शामिल था। 24 मंडल से जुड़े महिला पदाधिकारियों ने इसमें भाग लिया और विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि श्रीमति कौशल्या चौधरी,बतौर मुख्य वक्ता श्रीमती मीरा मिहिर पतकी जी की मौजूदगी रही ।
विधिक सलाहकार अधिवक्ता शारदा मलिक,अधिवक्ता देवकी साहू, जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान,महामंत्री विकास केडिया,महिला मोर्चा महामंत्री द्वय वीणा विश्वास,रेखा महामिया, महिला मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा सुनीति राठिया, शीला तिवारी, सुषमा खलखो, शोभा शर्मा, पूनम सोलंकी, शांता साय
जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुमित शर्मा अशोक अग्रवाल
जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, समस्त मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा जनप्रतिनिधि बहनें वरिष्ठ पदाधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही।
















































