दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें

SHARE:

Delhi Traffic Advisory: हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए यातायात व्यवस्था बनाई है. IP मार्ग और विकास मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा, इसलिए दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक इन मार्गों से बचने की सलाह दी गई है.

फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह दिल्ली में म्यूजिक कॉन्सर्ट (Honey Singh Live in Delhi) करने वाले हैं. शनिवार, 14 मार्च को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शाम 4.00 बजे से हनी सिंह का कॉन्सर्ट है, जिसमें शामिल होने के लिए हजारों की तादाद में लोग पहुंचेंगे. यानी कई गाड़ियां, कई लोग और यातायात की समस्या. ऐसे में कॉन्सर्ट के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है, जिससे लोगों को परेशानी से बचाया जा सके.

इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में यह कॉन्सर्ट शाम 4.00 बजे से शुरू होकर रात 11.00 बजे तक चलेगा. दिल्ली पुलिस ने जो ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, उसके मुताबिक स्टेडियम के आस-पास की कई सड़कों पर पाबंदियां और डायवर्जन लागू किया गया है. IP मार्ग और विकास मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा. राजघाट से आईपी मार्ग तक जाने वाली सड़क पर भारी वाहनों का आना मना है.

वहीं, लोगों से पुलिस ने अपील की है कि शनिवार, 14 मार्च की दोपहर 2.00 बजे से रात 10.00 बजे तक इस रोड का इस्तेमाल न करें. इस दौरान कॉन्सर्ट में शामिल होने वाले लोगों की भीड़ ज्यादा होगी जिससे ट्रैफिक लग सकता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

स्टेडियम में एंट्री के नियम

इसके अलावा, स्टेडियम के अलग-अलग गेट पर एंट्री के अलग इंतजाम किए गए हैं. इंदिरा गांधी स्टेडियम के गेट नंबर 7 और 8 वेलोड्रोम रोड पर हैं. इन गेट्स से एंट्री सिर्फ वेलोड्रोम रोड के रास्ते ही मिलेगी. गेट नंबर 21 और 22, गेट नंबर 16 और 17, चारों ही रिंग रोड पर हैं. यहां से जाने की इजाजत केवल एमजीएम रोड के रास्ते आने वालों को होगी.

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई