सिद्ध हनुमान मंदिर में भक्तिमय उत्साह, महाआरती ने जगाई समाज सेवा की प्रेरणा
सक्ति। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में आयोजित 147th महाआरती में भक्तों का भारी संकुल रहा। पंडित अश्वनी मिश्रा (दीपिका) ने हनुमान मंदिर परिवार की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस महाआरती में शामिल होकर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर परिवार की यह पहल अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणास्पद है।
अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया – महाआरती सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने इस अवसर पर कहा कि महाआरती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन समाज में सशक्तिकरण और सामाजिक चेतना बढ़ाने की एक सार्थक पहल साबित हो रही है। उन्होंने मंदिर परिवार की इस सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और सुंदरकांड के साथ श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
पूजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार के साथ पूजन और आरती संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक कोंडके मौर्य ने किया, जबकि फोटोग्राफी अमित तंबोली ने संभाली। दीप प्रज्ज्वलन में संध्या वैष्णव, सुनीता तंबोली, प्रेमलता जायसवाल और मंदिर परिवार की बहनों ने सहभागिता की।
सुबोध प्रभात में हनुमान लला का श्रृंगार योगेश देवांगन द्वारा किया गया, जबकि प्रसाद व्यवस्था यातायात थाना सक्ती द्वारा सुनिश्चित की गई। इस दौरान सिंदूर अभिषेक रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, अंकित स्वाति गर्ग तथा सुंदरकांड गीतेश कुमार पांडे, आदित्य अग्रवाल, अमन डालमिया और एकांश बरेठ के द्वारा संपन्न कराया गया।
गौ सम्मान आह्वान अभियान में मंदिर परिवार ने लिया संकल्प
इस महाआरती में मंदिर परिवार ने गौ सम्मान आह्वान अभियान में भाग लेकर पर्चे वितरित किए और अपने संकल्प की घोषणा की। साथ ही सुनीता तंबोली को शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं दी गई।
हनुमान जी की महाआरती का लाइव प्रसारण, श्रद्धालुओं तक पहुंचा आशीर्वाद
मंदिर परिवार ने हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण किया, जिससे श्रद्धालुजन सीधे दर्शन लाभ प्राप्त कर सकते हैं और इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।














































