वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की शानदार जीत, सीएम साय ने कहा – क्रिकेट टीम ने बढ़ाया देश का मान

SHARE:

तीसरी बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में लिखा कि हमें भारतीय टीम पर गर्व है।

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: तीसरी बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया X पोस्ट पर लिखा कि हमें भारतीय टीम पर गर्व है।
यहां बता दें भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और तीसरी बार ट्रॉफी जीती।

भारतीय टीम की जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य नेताओं ने भी खुशी जताते हुए भारतीय टीम को बधाई दी है।

https://x.com/vishnudsai/status/2030699487090598115?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2030699487090598115%7Ctwgr%5E100c01c2fa0017218fc6e0110aabb213de9affb4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fbansalnews.com%2Fchhattisgarh%2Fraipur%2Find-vs-nz-world-cup-2026-final-chhattisgarh-chief-minister-vishnudev-sai-hindi-news-bps-11187055

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने X पर दी बधाई

विश्व विजेता भारत!

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को पराजित कर भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतते हुए पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और अटूट संकल्प का प्रतिफल है। भारतीय टीम के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हृदय से बधाई एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत माता की जय! जय हिंद!

https://x.com/vijaysharmacg/status/2030699933494591639?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2030699933494591639%7Ctwgr%5E100c01c2fa0017218fc6e0110aabb213de9affb4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fbansalnews.com%2Fchhattisgarh%2Fraipur%2Find-vs-nz-world-cup-2026-final-chhattisgarh-chief-minister-vishnudev-sai-hindi-news-bps-11187055

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लिखा

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बढ़ी भारत की आन-बान-शान…

आईसीसी T20 विश्व कप तीसरी बार जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने भारत का परचम लहराया। सैमसन, ईशान और अभिषेक की अर्धशतकीय पारियों, बुमराह और अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी, ईशान का लाजवाब क्षेत्ररक्षण तथा जाबांज खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से सूर्य एंड कंपनी ने खिताब जीता। विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के समस्त खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन। जय हिंद

https://x.com/OPChoudhary_Ind/status/2030695597234364700?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2030695597234364700%7Ctwgr%5E100c01c2fa0017218fc6e0110aabb213de9affb4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fbansalnews.com%2Fchhattisgarh%2Fraipur%2Find-vs-nz-world-cup-2026-final-chhattisgarh-chief-minister-vishnudev-sai-hindi-news-bps-11187055

 भूपेश बघेल ने लिखा- टीम इंडिया को सलाम

इंडिया-इंडिया….हर तरफ़ एक ही शोर! …एक बार फिर भारत बना विश्व विजेता!! T-20 क्रिकेट पुरुष वर्ल्ड कप में तीसरी बार विश्व विजेता बनने पर सभी देशवासियों को खूब बधाई. भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी और समस्त स्टाफ को हम सब सलाम करते हैं. आपने हमें फिर से गौरव का यह क्षण दिया है. शानदार बल्लेबाजी, फिर शानदार गेंदबाज़ी और क्षेत्ररक्षण में नियंत्रण से आपने यह ऐतिहासिक सफलता हाशिल की है. 2007, 2024, 2026 की जीत के बाद यह सिलसिला बरकरार रहे.

हां! हम हैं विश्व विजेता!!

https://x.com/bhupeshbaghel/status/2030693397405786593?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2030693397405786593%7Ctwgr%5E100c01c2fa0017218fc6e0110aabb213de9affb4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fbansalnews.com%2Fchhattisgarh%2Fraipur%2Find-vs-nz-world-cup-2026-final-chhattisgarh-chief-minister-vishnudev-sai-hindi-news-bps-11187055

टीम इंडिया की जीत पर पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी जश्न का माहौल है। हर तरफ टीम इंडिया और उसके प्लेयर्स के परफाॅरमेंस की चर्चा हो रही है। भारतीय टीम की ओपनर जोड़ी संजू सेमसन और अभिषेक शर्मा की पार्टनरशिप को लोग खूब सराह रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल

बीसीसीआई में भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व बढ़ता जा रहा है। मौजूदा बोर्ड में सीजी के प्रभतेज सिंह भाटिया संयुक्त सचिव हैं। यह बात अलग है कि टी20 चैंपियन टीम इंडिया में छत्तीसगढ़ का कोई खिलाड़ी नहीं है। आईपीएल में प्रदेश के शशांक सिंह के लम्बे शॉट्स की खूब चर्चा होती है। फिलहाल, भारत के चैंपियन बनने पर छत्तीसगढ़ में रंगपंचमी पर दिन में खूब रंग-गुलाल उठा, वहीं रात में जमकर आतिशबाजी हुई।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई