होली से पहले अन्नदाताओं को बड़ी सौगात, समर्थन मूल्य की अंतर राशि सीधे खातों में पहुंची
खरसिया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे सतत प्रयासों के क्रम में वर्ष 2025-26 के लिए “कृषक उन्नति योजना” के अंतर्गत उपार्जित धान पर प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से समर्थन मूल्य की अंतर राशि किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित कर दी गई। यह राशि होली पर्व से पूर्व प्रदेश के अन्नदाताओं को एक महत्वपूर्ण आर्थिक संबल के रूप में प्रदान की गई है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भर के किसानों के खातों में यह राशि अंतरित की। इस निर्णय से किसानों में उत्साह और संतोष की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

खरसिया ब्लॉक में किसान सम्मेलन का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
इसी क्रम में खरसिया ब्लॉक के कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल सभा भवन, खरसिया में एक भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं सेवा सहकारी समितियों के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, श्री महेश साहू, श्री कमल गर्ग, श्रीमती राम कुमारी राठिया, श्री बलदेव कुर्रे, श्रीमती सत बाई पटेल, श्री छोटे लाल पटेल, श्री चितावर सिदार, श्री महिपाल पंकज, श्रीमती उर्मिला संतोष राठिया, श्री सतीश अग्रवाल, श्री विजय शर्मा, श्री छेदूराम राठिया, डॉ. हितेश गवेल, श्री पवन पटेल, श्री खेम साहू, श्री अमित साहू सहित ब्लॉक की 11 सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

किसान हितैषी नीतियों से सशक्त हो रहा ग्रामीण अर्थतंत्र
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। धान की अंतर राशि का समय पर भुगतान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा तथा किसानों को आगामी कृषि सत्र की तैयारी में सहूलियत देगा।
कृषक उन्नति योजना को किसानों की आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र में स्थायित्व लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता, उत्साह और विश्वास का दिखा वातावरण
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। राशि हस्तांतरण की जानकारी मिलते ही किसानों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता स्पष्ट रूप से झलक रही थी।
इस अवसर पर पत्रकार अमित साहू, जय डनसेना, कैलाश शर्मा, पूजा जायसवाल, डिग्री लाल जगत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल आर्थिक सहायता के वितरण का अवसर बना, बल्कि किसान हितैषी नीतियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी सशक्त रूप से रेखांकित करने वाला रहा।














































