छत्तीसगढ़ में ‘शतक : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म टैक्स-फ्री घोषित

SHARE:

रायपुर। राज्य सरकार ने शतक : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री घोषित करने का निर्णय लिया है। वाणिज्य कर विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह सुविधा 28 फरवरी 2026 से आगामी छह माह तक प्रभावी रहेगी।

सरकार ने बताया कि फिल्म के विषय और उसके सामाजिक-सांस्कृतिक संदेश को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें।


दर्शकों को मिलेगी एसजीएसटी में छूट

आदेश के मुताबिक, सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में टिकट की बिक्री एसजीएसटी घटाकर की जाएगी। यानी दर्शकों को टिकट खरीदते समय एसजीएसटी के बराबर राशि की छूट मिलेगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि टैक्स-फ्री सुविधा के नाम पर टिकट दरों में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जा सकेगी। संबंधित सिनेमाघर पहले देय एसजीएसटी का भुगतान करेंगे, जिसके बाद राज्य शासन उनकी प्रतिपूर्ति करेगा।

योजना के संचालन से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश राज्य कर आयुक्त द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।


मुख्यमंत्री ने देखा फिल्म प्रदर्शन

गुरुवार को मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने रायपुर के जोरा स्थित एक मॉल में इस फिल्म का प्रदर्शन देखा। इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने फिल्म को राष्ट्रप्रेम, सेवा और समर्पण की भावना का जीवंत चित्रण बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी तक प्रेरक संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से इसे टैक्स-फ्री किया गया है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई