छत्तीसगढ़: बिलासपुर हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला न्यायालय को धमकी भरा ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

SHARE:

बिलासपुर हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच की, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, साइबर सेल स्रोत की जांच में जुटी है।

Chhattisgarh (CG) Court Bomb Threat: छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था से जुड़े प्रमुख परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। बिलासपुर हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला न्यायालय को संदिग्ध ईमेल के जरिए विस्फोट की चेतावनी दी गई, जिसके बाद दोनों स्थानों पर व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।

बलौदाबाजार जिला न्यायालय में मचा हड़कंप

मंगलवार सुबह जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय को सुबह 11:01 बजे एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में साइनाइड गैस और आरडीएक्स के माध्यम से न्यायालय परिसर को विस्फोट कर उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।

मेल में न्यायालय परिसर में मौजूद न्यायाधीशों एवं कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकलने की चेतावनी भी दी गई थी। जानकारी के अनुसार यह ईमेल sunniya_dasan@outlook.com आईडी से भेजा गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और न्यायालय परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

बिलासपुर हाईकोर्ट को भी मिली धमकी

इसी तरह बिलासपुर हाईकोर्ट परिसर को भी संदिग्ध ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस ने धमकी भरे ईमेल मिलने की पुष्टि की है। जिसक बाद से ही परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया इसके साथ पूरे परिसर की गहराई से जाँचस जारी है,  एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है।

डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने की जांच

सुरक्षा जांच के दौरान

• पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई
• डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने जांच की
• किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

प्राथमिक जांच में ईमेल फर्जी प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस तकनीकी माध्यमों से मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। स्थिति सामान्य होने के बाद न्यायालय की कार्यवाही पुनः शुरू कर दी गई।

साइबर सेल जुटी जांच में

दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और स्थिति नियंत्रण में है। घटना के बाद न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई