48 पौवा देशी मदिरा और 14 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध सख्त अभियान जारी रखते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गोड़िहारी में रेड: 48 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी धराया
अपराध क्रमांक 84/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गोड़िहारी क्षेत्र में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान संतोष अग्रवाल (45 वर्ष), निवासी गोड़िहारी, थाना सारंगढ़ को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 48 पौवा देशी मदिरा (08 लीटर 640 एमएल), जिसकी अनुमानित कीमत 3,840 रुपये है, जब्त की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
साप्ताहिक बाजार में कच्ची महुआ शराब की बिक्री पर कार्रवाई
दूसरे प्रकरण में अपराध क्रमांक 85/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत साप्ताहिक बाजार, सारंगढ़ सब्जी मार्केट (मछली पसरा) में रेड कार्रवाई की गई।
यहां से शेखर कहार (20 वर्ष), निवासी पुरानी मछली पसरा, सारंगढ़ को 14 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की कीमत लगभग 2,800 रुपये आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक, सहायक उपनिरीक्षक अनजान सिंह कंवर, प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर, मुकेश चंद्रा, योगेश कुर्रे एवं फूलटोरी कुर्रे सहित समस्त स्टाफ की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।
सारंगढ़ कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।














































