नई दिल्ली: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार जारी

SHARE:



नई दिल्ली। देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जनवरी महीना बीत जाने के बाद अब फरवरी भी खत्म होने को है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अभी तक किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

क्या है स्थिति?

किसानों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर 22वीं किस्त कब आएगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि योजना की अगली किस्त 24 फरवरी को जारी की जा सकती है। हालांकि, इस तारीख की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कृषि मंत्रालय ने नहीं दी जानकारी

कृषि मंत्रालय की ओर से अब तक 22वीं किस्त को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सामने आ रही संभावित तारीखें केवल अनुमान पर आधारित मानी जा रही हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि होली से पहले किसानों के बैंक खातों में किस्त की राशि ट्रांसफर की जा सकती है, लेकिन सरकार की ओर से स्पष्ट घोषणा होने तक इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है।

किसानों की बढ़ी उम्मीदें

हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की सहायता राशि पाने वाले किसानों को अब अगली किस्त का इंतजार है। जैसे ही केंद्र सरकार तारीख की घोषणा करेगी, लाभार्थियों के खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई