बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सफल, अब रात में भी उड़ानें संभव

SHARE:

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब इस एयरपोर्ट से रात में भी विमान की लैंडिंग और टेकऑफ संभव हो सकेगी। इसके लिए नाइट लैंडिंग का सफल परीक्षण किया गया।

स्टेट प्लेन के माध्यम से ट्रायल फ्लाइट उतारी गई, जो पूरी तरह सफल रही। परीक्षण के दौरान रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स, एयर ट्रैफिक कोऑर्डिनेशन और अन्य तकनीकी मानकों की जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई।

इस मौके पर एयरपोर्ट डायरेक्टर सहित नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (रायपुर) के क्षेत्रीय निदेशक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, इस सफलता के साथ एयरपोर्ट को VFR (Visual Flight Rules) से IFR (Instrument Flight Rules) में अपग्रेड कर दिया गया है। इससे अब यहां नियमित नाइट ऑपरेशन का रास्ता साफ हो गया है।


माँ महामाया दरिमा एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी दिल्ली उड़ान

सरगुजा जिले के माँ महामाया दरिमा एयरपोर्ट से लंबे समय से बंद हवाई सेवा को फिर से शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए अलायंस एयर ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमति मांगी है। प्रस्ताव के अनुसार, दिल्ली से सीधे विमान सेवा शुरू की जाएगी।

संभावित फ्लाइट शेड्यूल

बताया जा रहा है कि सप्ताह में दो दिन उड़ान संचालित की जाएगी—

  • सोमवार: दिल्ली → बिलासपुर → अंबिकापुर → दिल्ली
  • बुधवार: दिल्ली → अंबिकापुर → बिलासपुर → दिल्ली

इस रूट पर 72 सीटों वाले एटीआर विमान के संचालन की संभावना है।

किराया कितना होगा?

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक दिल्ली-अंबिकापुर रूट का किराया लगभग 4500 से 6000 रुपये के बीच हो सकता है। इससे सरगुजा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और हवाई यात्रा एक व्यवहारिक विकल्प बन सकेगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई