विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां तेज, 26 फरवरी को उदयपुर में होने जा रहा है प्राइवेट समारोह

SHARE:



साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर सकता है। शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू होने की संभावना है और 26 फरवरी को मुख्य समारोह आयोजित होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी को पूरी तरह प्राइवेट और सुरक्षित रखा जा रहा है। इसमें केवल करीबी परिवार और चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे। मेहमानों के लिए नो-फोन पॉलिसी लागू की गई है, ताकि कोई फोटो या वीडियो लीक न हो। इसके अलावा, शादी की कवरेज करने वाली टीम से नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) साइन करवाया गया है।

इस शादी को लेकर फैंस में उत्सुकता चरम पर है, और सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार चर्चा हो रही है। सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए कपल ने सभी इंतजाम पहले से ही किए हैं, ताकि समारोह शांतिपूर्ण और निजी तौर पर संपन्न हो सके।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई