लंदन में पीटरबरो का एकमात्र हिंदू मंदिर बंद होने के खतरे में, समुदाय ने पीएम मोदी से मदद मांगी

SHARE:

लंदन (यूके) – भारत हिंदू समाज (Bharatiya Hindu Society) ने आरोप लगाया है कि पीटरबरो सिटी काउंसिल के कैबिनेट फैसले के बाद शहर का एकमात्र हिंदू मंदिर और सामुदायिक केंद्र बंद होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस स्थल पर एक मुस्लिम संस्था को अधिकार दिया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पीटरबरो सिटी काउंसिल ने अपने बजट संतुलन के लिए इस स्थल को बेचने पर सहमति जताई। यह केंद्र पिछले 40 वर्षों से पूजा, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों का मुख्य स्थान रहा है और करीब 35–40 मील के दायरे में यह एकमात्र हिंदू मंदिर है। समाज का कहना है कि इस फैसले से लगभग 18,000 हिंदू श्रद्धालु प्रभावित होंगे।

केंद्र बुज़ुर्गों के लिए भोजन, बच्चों के लिए सांस्कृतिक शिक्षा और सामाजिक सहयोग जैसी सेवाएं प्रदान करता रहा है। BH Society ने बताया कि उन्होंने 14 वर्षों तक काउंसिल से बातचीत की और केंद्र को खरीदने का प्रस्ताव भी दिया, लेकिन निर्णय को बदलने पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

समुदाय का आरोप है कि इस फैसले में समानता, अल्पसंख्यक अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी की गई है। संगठन ने कहा कि यह सिर्फ जमीन या इमारत का मामला नहीं है, बल्कि सम्मान, आस्था और बराबरी के अधिकार का सवाल है। BH Society ने ऐलान किया है कि वह कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से मंदिर और पूजा के अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।


Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई