सक्ती में दिव्यांगजनों के लिए एडीआईपी योजना के अंतर्गत मूल्यांकन एवं मापन शिविरों का आयोजन

SHARE:

सक्ती। जिले के दिव्यांगजनों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) योजना अंतर्गत मूल्यांकन एवं मापन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

शिविरों की तिथियां और स्थल

  • 17 फरवरी 2026 – सामुदायिक भवन, सक्ती (सक्ती जनपद क्षेत्र)
  • 18 फरवरी 2026 – जनपद पंचायत, डभरा
  • 19 फरवरी 2026 – सद्भावना भवन, जैजैपुर
  • 20 फरवरी 2026 – सद्भावना भवन, मालखरौदा

शर्तें और पात्रता

  1. यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य प्रस्तुत करना होगा।
  2. अन्य सहायक उपकरणों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत, और मोटराइज्ड ट्राइसायकल हेतु 80 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता होना आवश्यक है।
  3. आय प्रमाण पत्र या बीपीएल राशन कार्ड तथा आधार कार्ड (निवास प्रमाण) अनिवार्य।
  4. एडीआईपी योजना के अंतर्गत केवल वही दिव्यांगजन पात्र होंगे, जिन्हें पिछले तीन वर्षों में कोई सहायक उपकरण नहीं मिला हो।
    • मोटराइज्ड ट्राइसायकल एवं स्मार्टफोन हेतु यह अवधि पांच वर्ष निर्धारित है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थल पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ अवश्य लें।
साथ ही, संबंधित जनपद पंचायत और नगरीय निकायों को शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजन योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

यह पहल जिले में दिव्यांगजनों के जीवन स्तर में सुधार और उनके समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई