सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने घटनास्थल के साथ-साथ थाना चौक डभरा में चक्का जाम कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।
मृतक की पहचान रघुनंदन चंद्रा (निवासी ग्राम सुखदा) के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी, मां और अन्य परिजन मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए।
परिजनों की मांग है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को समतुल्य शासकीय नौकरी प्रदान की जाए।
चक्का जाम के चलते थाना चौक डभरा में वाहनों की लंबी कतार लग गई है और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थिति को संभालने के लिए डभरा पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस बल मौके पर तैनात है।














































