चांदी के भाव में भारी फिसलन
बीते दो दिनों की तेजी के बाद गुरुवार को सोना और चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार के दौरान इन धातुओं की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली।
गुरुवार को शाम 6 बजे के करीब चांदी का भाव 2,43,500 रुपये प्रति किलो तक फिसल गया। यानी एक झटके में चांदी की कीमत लगभग 24,950 रुपये तक सस्ती हुई।
हाई लेवल से तुलना
अगर पिछले महीने की बात करें, तो 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई छुआ था। इसके बाद लगातार गिरावट देखने को मिली। मौजूदा भाव की तुलना करें, तो चांदी अपने हाई से करीब 1.77 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है। बजट के बाद थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन यह ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई।
सोने के दाम भी गिरे
चांदी की तरह सोने की कीमतों में भी गुरुवार को तेज गिरावट देखने को मिली।
24 कैरेट सोने का दाम गिरकर 1,51,197 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
यह गिरावट लगभग 1,850 रुपये से ज्यादा की थी।
गिरावट के पीछे कारण
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, सोना और चांदी पर दबाव के मुख्य कारण हैं:
ग्लोबल संकेतों में कमजोरी
मुनाफावसूली
डॉलर में मजबूती















































