रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: केलो बिहार में किराये के मकान से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस रेड में 2 दलाल गिरफ्तार

SHARE:

एसएसपी के सख्त निर्देश, शहर में अनैतिक गतिविधियों पर करारी चोट

रायगढ़, 2 फरवरी। रायगढ़ जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के सीधे निर्देश पर पुलिस ने केलो बिहार कॉलोनी में देह व्यापार के अड्डे पर दबिश देकर दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


किराये के मकान में चल रहा था संगठित देह व्यापार

पुलिस को सूचना मिली थी कि केलो बिहार कॉलोनी स्थित संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को लाकर वेश्यावृत्ति करवा रहा है। मकान को पूरी तरह देह व्यापार के अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।


पाइंटर बनाकर रची गई सटीक रणनीति

नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रकम देकर मकान भेजा, ताकि पूरे नेटवर्क की पुष्टि की जा सके।


संकेत मिलते ही अचानक छापा, मचा हड़कंप

पाइंटर से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की चारों ओर से घेराबंदी कर अचानक रेड की। अंदर मौजूद लोग पुलिस को देखकर घबरा गए। मौके से तीन महिलाएं, आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और नागेंद्र विश्वकर्मा पकड़े गए।


आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल जब्त

रेड के दौरान मकान से देह व्यापार में प्रयुक्त सामग्री, आरोपियों के मोबाइल फोन और पाइंटर द्वारा दी गई रकम बरामद की गई। सभी सामग्री को पंचनामा बनाकर जब्त किया गया।


पूछताछ में बेनकाब हुआ पूरा नेटवर्क

पुलिस पूछताछ में नागेंद्र विश्वकर्मा ने खुलासा किया कि डिंपी इजारदार महिलाओं को पैसों का लालच देकर बाहर से बुलाता था और खुद इस अवैध धंधे का संचालन, प्रबंधन और दलाली करता था।


पीटा एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 32/2026 दर्ज कर अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


गिरफ्तार आरोपी कौन हैं

डिंपी उर्फ राहुल इजारदार, पिता जीवनलाल इजारदार, उम्र 40 वर्ष, निवासी केलो बिहार, थाना चक्रधरनगर
नागेंद्र विश्वकर्मा, पिता विनोद विश्वकर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी गणेश चौक, थाना कोतरारोड


एसएसपी शशि मोहन सिंह का दो टूक संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि रायगढ़ जिले में देह व्यापार, जुआ, सट्टा और किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


टीमवर्क से मिली बड़ी सफलता

इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी (साइबर) अनिल विश्वकर्मा, सीएसपी मयंक मिश्रा, प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, एएसआई नंद कुमार, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक राजेश सिदार, साइबर थाना और महिला पुलिस बल की अहम भूमिका रही।


पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में डर

केलो बिहार में हुई इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि रायगढ़ पुलिस अब अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप और अपराधियों में साफ तौर पर डर देखा जा रहा है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई