रायगढ़ में नव पदस्थ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक, जिले में सख्त पुलिसिंग के निर्देश

SHARE:

नव पदस्थ एसएसपी ने अधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग
रायगढ़ पुलिस नियंत्रण कक्ष में नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए मौन धारण से हुई।

बेसिक और विजिबल पुलिसिंग पर विशेष जोर
एसएसपी ने बेसिक पुलिसिंग के तहत नियमित पेट्रोलिंग, बदमाशों की सघन जांच और विजिबल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आदतन मारपीट करने वालों को गुंडा सूची में शामिल किया जाएगा।

गुणवत्तापूर्ण विवेचना और सख्त सजा सुनिश्चित करने के निर्देश
एसएसपी ने थाना प्रभारियों को केवल अपराध निराकरण ही नहीं बल्कि अपराधियों को सजा दिलाने के उद्देश्य से मजबूत और गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने के निर्देश दिए। विवेचना में सुधार के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित करने और विवेचकों के लिए व्हाट्सएप मार्गदर्शन समूह बनाने की बात कही गई।

अवैध जुआ, शराब और गौ-तस्करी पर कड़ी कार्रवाई
श्री सिंह ने अवैध जुआ, शराब और गौ-तस्करी के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित अपराधों और शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर भी जोर दिया।

टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग और सड़क सुरक्षा पर ध्यान
एसएसपी ने टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने, सीसीटीएनएस और विभागीय पोर्टलों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ओवर स्पीड, नशे में वाहन चलाने और मालवाहकों की अनियमितताओं पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

सामुदायिक पुलिसिंग और जागरूकता कार्यक्रमों को वृहद स्तर पर चलाने के निर्देश
एसएसपी ने कहा कि आमजन के साथ पुलिस का व्यवहार सौम्य होना चाहिए, लेकिन आपराधिक तत्वों पर पुलिस का खौफ स्पष्ट दिखना चाहिए। सामुदायिक पुलिसिंग और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनहित में सक्रिय सहभागिता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारियों ने की बैठक में भागीदारी
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, श्रीमती साधना सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी और रक्षित निरीक्षक अमित सिंह सहित जिले के सभी थाना-चौकी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई