छत्तीसगढ़ BJP में संगठनात्मक बदलाव: अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष व महामंत्री घोषित

SHARE:

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और युवा मोर्चा में जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों की नियुक्तियां की गई हैं।

Chhattisgarh BJP Appointment: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से अहम नियुक्तियां की हैं। राजधानी रायपुर से जारी आदेश के अनुसार, पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा और युवा मोर्चा में जिला स्तर पर नए अध्यक्षों और महामंत्रियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई हैं और इन्हें तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में 9 जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा में 5 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। युवा मोर्चा में 13 जिला अध्यक्षों के साथ-साथ महामंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई