रायगढ़ एसपी कार्यालय में हुआ आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात कार्यक्रम
खरसिया– रायगढ़ जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह से एसपी कार्यालय रायगढ़ में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन जिला इकाई रायगढ़ एवं ब्लॉक इकाई खरसिया के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासन और मीडिया के बीच संवाद को मजबूती देने पर जोर दिया गया।

संभाग से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के बिलासपुर संभाग अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रायगढ़, अमित साहू जिला मीडिया प्रभारी, डिग्री लाल सिदार ब्लॉक अध्यक्ष खरसिया, नारायण राठिया कोषाध्यक्ष सहित तोष राम चौहान, राजू वैष्णव और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नव पदस्थ एसपी से परिचय कर संगठन की भूमिका से अवगत कराया।

पुष्प गुच्छ भेंट कर नव पदस्थ एसपी का किया गया औपचारिक एवं आत्मीय स्वागत
मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान सौहार्द और आपसी सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
कानून व्यवस्था, सामाजिक समरसता और मीडिया–प्रशासन समन्वय पर हुई सकारात्मक चर्चा
मुलाकात के दौरान जिले की कानून व्यवस्था, सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष पत्रकारिता और प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया।
जनहित, पारदर्शिता और मजबूत कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देने का एसपी ने दिलाया भरोसा
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित, कानून व्यवस्था और पारदर्शिता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए आपसी समन्वय से समाजहित में कार्य करने की बात कही।















































