सुरक्षा अलर्ट के बीच एयर ट्रैफिक प्रभावित: दिल्ली–रायपुर–दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट 26 जनवरी तक रद्द

SHARE:

AIR INDIA Flight Cancelled: एयर इंडिया ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली एयर स्पेस में सुरक्षा प्रतिबंधों के चलते 26 जनवरी तक दिल्ली-रायपुर-दिल्ली फ्लाइट रद्द की है। यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ान का विकल्प दिया जाएगा।

AIR INDIA Flight Cancelled: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू किए जाने का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। एयर इंडिया ने सुरक्षा कारणों से 26 जनवरी तक दिल्ली से संचालित कई उड़ानों को रद्द कर दिया है, जिसमें दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर की नियमित सुबह की फ्लाइट भी शामिल है।

26 जनवरी तक नहीं उड़ेंगी कुछ फ्लाइट्स

एयर इंडिया की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दिल्ली एयर स्पेस में अतिरिक्त सुरक्षा प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इन्हीं प्रतिबंधों के चलते अस्थायी रूप से कुछ उड़ानों के संचालन को रोक दिया गया है। यह व्यवस्था 26 जनवरी तक लागू रहेगी।

रायपुर के यात्रियों पर सीधा असर

फ्लाइट रद्द होने से रायपुर से दिल्ली यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर उन लोगों को जिन्होंने पहले से टिकट बुक कर रखी थी। कई यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ रहा है।

फ्लाइट स्टेटस जांचने की अपील

एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

रिफंड और वैकल्पिक उड़ान का विकल्प

एयर इंडिया ने बताया है कि प्रभावित यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ानों में सीट आवंटन का विकल्प दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि गणतंत्र दिवस के बाद उड़ानों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई