पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार शांति, कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च का आयोजन

SHARE:

नगर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में प्रभावी पुलिस कार्रवाई। 
यातायात नियमों के अनुपालन हेतु आम नागरिकों को समझाइश। 
अवैध अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध सख्त निर्देश। 

पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया के आदेशानुसार नारायणपुर पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।  फ्लैग मार्च का शुभारंभ हाई स्कूल ग्राउंड से किया गया, जो पुराना बस स्टैंड, जयस्तंभ चौक, बंधवा तालाब, बखरूपरा, जगदीश मंदिर, बुधवार बाजार पारा, सोनपुर रोड, चांदनी चौक होते हुए पुनः हाई स्कूल ग्राउंड में संपन्न हुआ।

🟪 फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर आम नागरिकों को शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा सार्वजनिक मार्गों को बाधामुक्त रखने के संबंध में आवश्यक समझाइश दी गई। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, तीन सवारी दोपहिया वाहन चालकों एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वालों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

🟪 इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों पर अवैध रूप से वाहन पार्क करने वालों को भी सख्त हिदायत दी गई तथा स्पष्ट किया गया कि आगामी दिनों में अवैध पार्किंग एवं यातायात बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नगर क्षेत्र में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु संबंधित व्यक्तियों को निर्देशित किया गया।

🟪 नारायणपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

🟪 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री अभ्यजीत मांडवी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री लोकेश बंसल, उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष नेताम, रक्षित निरीक्षक श्री मोहसिन खान, निरीक्षक श्री मुकेश पटेल सहित 200 से अधिक संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment