भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार को और आसान बनाते हुए e-Aadhaar की सुविधा दी है।

SHARE:



e-Aadhaar क्या है

READ ALSO
Odisha News:ओडिशा के पत्थर खदान में हुई विस्फोट से गई कई लोगों की जान। जानिए कितने हुवे घायल।
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी। पेंशन दर में होगी वृद्धि।
e-Aadhaar .. आधार कार्ड की एक पासवर्ड-सुरक्षित डिजिटल कॉपी होती है, जिस पर UIDAI का डिजिटल हस्ताक्षर होता है। आधार कार्ड की पासवर्ड-सुरक्षित PDF फाइल होती है।  इसमें आधार नंबर, व्यक्तिगत जानकारी, फोटो और तुरंत सत्यापन के लिए QR कोड होता है।


यह पूरी तरह कानूनी रूप से मान्य है और पहचान व पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार की जाती है। बैंक खाता खोलना हो, यात्रा बुक करनी हो या सरकारी काम करना हो e-Aadhaar से फिजिकल आधार ले जाने की झंझट खत्म हो जाती है। आइए जानते हैं e-Aadhaar क्या है और इसे कैसे डाउनलोड करें।

कैसे डाउनलोड करें?

विकल्प 1: UIDAI वेबसाइट से

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Download Aadhaar विकल्प पर क्लिक करें।

अपना आधार नंबर / नामांकन आईडी (EID) / वर्चुअल आईडी (VID) दर्ज करें।

कैप्चा कोड भरें।

Send OTP पर क्लिक करें (OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा)।

OTP डालकर e-Aadhaar PDF डाउनलोड करें।

विकल्प 2: mAadhaar ऐप से

Google Play Store या Apple App Store से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें।

अपने आधार विवरण से लॉग-इन करें।

Download Aadhaar विकल्प चुनें।

OTP से सत्यापन करें।

e-Aadhaar की PDF फाइल सेव करें।

e-Aadhaar PDF कैसे खोलें?

e-Aadhaar फाइल पासवर्ड-सुरक्षित होती है।

पासवर्ड का फॉर्मेट: आपके नाम के पहले चार अक्षर (CAPITAL में) + जन्म का साल

उदाहरण:

नाम: Heena Sharm

जन्म वर्ष: 1990

पासवर्ड होगा: HEEN1990

इस तरह आप आसानी से e-Aadhaar डाउनलोड और उपयोग कर सकते हैं।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई