प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2225 करोड़ की लागत से 774 ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी, जनजातीय ग्रामों को प्राथमिकता

SHARE:

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य में 2225 करोड़ रूपए की लागत से सात सौ चौहत्तर ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों को प्राथमिकता दी गई है।

सबसे अधिक 87 सड़कें बस्तर जिले में बनाई जाएंगी। योजना के तहत प्रदेश की 781 ग्रामीण बसाहटें बारामासी सड़क सुविधा से जुड़ेंगी। इससे अब तक सड़क संपर्क से वंचित दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई