खाना बनाते समय साड़ी में लगी आग, एक सप्ताह बाद महिला की मौत

SHARE:

रायगढ़ । धरमजयगढ़ के वार्ड नंबर 12 स्थित नीचेपारा में खाना बनाते समय एक महिला की साड़ी में आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों द्वारा तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने के बावजूद एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान खेबा माली (47 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी साड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि महिला संभल भी नहीं पाई और कुछ ही पलों में उसका निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। परिवार के सदस्यों ने तत्काल आग बुझाई और गंभीर हालत में उसे धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

महिला की स्थिति नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां करीब एक सप्ताह तक उसका इलाज चला, लेकिन जले हुए घावों और संक्रमण के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई