धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने की आत्महत्या, सीतापुर ब्लॉक में सनसनी

SHARE:

सीतापुर  सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित सीतापुर ब्लॉक में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केरजु के प्रबंधक एवं धान खरीदी केंद्र प्रभारी दिनेश गुप्ता (56) ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार दिनेश गुप्ता सोमवार रात करीब 1 बजे तक समिति कार्यालय में मौजूद थे। इसके बाद लगभग 1:30 बजे वे घर पहुंचे। कुछ ही देर बाद उन्होंने घर के ग्राउंड फ्लोर में आत्मघाती कदम उठा लिया। सुबह जब उनकी मां की नींद खुली तो उन्होंने बेटे को फांसी पर लटका देखा, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि दिनेश गुप्ता के ऊपर समिति में धान की कमी को लेकर लाखों रुपये की रिकवरी निकली थी। इस आर्थिक दबाव के चलते वे लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, वे बीते कुछ दिनों से काफी परेशान नजर आ रहे थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में समिति में धान की कमी, रिकवरी से जुड़े दस्तावेजों और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई