*⏩निकली मंगल कलश यात्रा, आचार्य ईश्वर शर्मा के मुख से बहेगी भागवत गंगा।⏩संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा श्रवण हेतु सादर आमंत्रित है… कथा व्यास पीठ: पूज्य श्री ईश्वर शर्मा छोटू महराज जी स्थान: गंज पीछे खरसिया आयोजक: हरिओम कीर्तन महिला मंडली गंज पीछे, खरसिया, जिला: रायगढ़ (छ.ग.)

SHARE:

🚩
⏩निकली मंगल कलश यात्रा, आचार्य ईश्वर शर्मा के मुख से बह रही भागवत गंगा।

⏩संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा श्रवण हेतु सादर आमंत्रित है…
कथा व्यास पीठ: पूज्य श्री ईश्वर शर्मा छोटू महराज जी
स्थान: गंज पीछे खरसिया
आयोजक: हरिओम कीर्तन महिला मंडली
गंज पीछे, खरसिया, जिला: रायगढ़ (छ.ग.)

Oplus_34

खरसिया। हरिओम कीर्तन महिला मंडली द्वारा गंज पीछे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का पावन आयोजन गुरुवार से किया जा रहा है, ऐसे में बुधवार को श्री गायत्री शक्तिपीठ से भव्य मंगल कलश यात्रा निकली। इस भक्तिमय कार्यक्रम में श्रीधाम वृंदावन से गुरु श्रीशिव प्रसाद उपाध्याय के शिष्य आचार्य ईश्वर शर्मा के मुखाविन्द से भागवत कथा की पावन सरिता प्रवाहित होगी।

भागवत कथा का समय दोपहर 2:00 से 6:30 तक निर्धारित किया गया है। इस अनुष्ठान को लेकर हरिओम कीर्तन महिला मंडली की सभी सदस्या उत्साहित हैं। वहीं पूर्णतः धार्मिक अनुशासन तथा व्रत-उपवास कर रही हैं। आचार्य ईश्वर शर्मा अत्यंत मीठे कंठ से श्याम बाबा के भजन गाते हैं, वहीं श्री कृष्ण की कथाओं का ऐसा वाचन करते हैं कि सभी श्रोता मंत्रमुग्ध होकर उन्हें सुनते हैं। महिला मंडल ने निवेदन किया है कि भागवत कथा के इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक श्रद्धालु सम्मिलित होकर अपना एवं अपने पितरों का उद्धार करें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई