सघन पल्स पोलियो अभियान 2025 का शुभारंभ: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा, अभिभावकों से की अपील

SHARE:

राजनांदगांव ।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर सघन पल्स पोलियो अभियान 2025 का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 0 से 5 वर्ष तक के नन्हें बच्चों के सभी अभिभावकों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने की अपील की।

इस अवसर पर महापौर  मधुसूदन यादव, कलेक्टर  जितेन्द्र यादव, एसपी श्रीमती अंकिता शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकरी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बीएल तुलावी, डब्लूएचओ सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर  आसिम रियाज खान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  संदीप ताम्रकार, जिला डाटा प्रबंधक  अखिलेश चोपड़ा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पूजा मेश्राम, जिला डाटा मैनेजर आईडीएसपी  अखिलेश नारायण सिंह, वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर,  हितेश कुल्हाड़े एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे

। उल्लेखनीय है कि सघन पल्स पोलियो अभियान 2025 अंतर्गत जिले के ग्रामों के अलावा शहरी क्षेत्रों में बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन में पोलियो बूथ बनाने के साथ ट्रांजिट टीमों के द्वारा खदानों, ईटा भट्टा, छात्रावास, मदरसा एवं छूटे क्षेत्रों में पोलियों की दवा पिलाने हेतु ट्रांजिट टीमों एवं मोबाइल टीमों का गठन किया गया था। प्रथम दिवस बूथ में पोलियो की दवा पिलाने के बाद 22 एवं 23 दिसम्बर 2025 को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई