Thailand Extradition Case : लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से भारत लाए गए, गोवा पुलिस को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड

SHARE:

गोवा नाइट क्लब में दिल दहलाने वाला हादसा सुनकर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है। हादसे के बाद क्लब के दोनों मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा थाईलैंड भाग गए थे। कई प्रयासों और लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अखिरकार 17 दिसंबर की अलसुबह लूथरा ब्रदर्स को भारत लाया गया। दोनों को फ्लाइट से दिल्ल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट लाया गया। कोर्ट ने दोनों को दो दिन की रिमांड के लिए गोवा पुलिस को सौंप दिया है।

गोवा में बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में गत 6 दिसंबर को भीषण आग लग गई थी। आरोप था कि क्लब के पास जरूरी सुरक्षा मानक नहीं थे। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद ही क्लब को मालिक गौरव और सौरभ लथूरा थाईलैंड भाग गए। इससे पुलिस और जांच एजेंसियों को दोनों पर शक हो गया। 11 दिसंबर को दोनों की थाईलैंड के फुकेट में गिरफ्तार किया गया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई