छत्तीसगढ़ मौसम: राज्य में तीन दिन तक नहीं बदलेगा मिज़ाज, तापमान रहेगा लगभग स्थिर

SHARE:

छत्तीसगढ़ के मौसम में अगले तीन दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि एक-दो जिलों में शीतलहर चल सकती है। अगले कुछ रोज तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा अंतर नहीं होगा।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम में अगले तीन दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि एक-दो जिलों में शीतलहर चल सकती है। अगले कुछ रोज तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा अंतर नहीं होगा। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। सोमवार को पांच स्थानों का टेम्प्रेचर 10 डिग्री से कम रहा। इनमें अंबिकापुर (5.2 डिग्री) सबसे ठंडा रहा। 9 दिसंबर को प्रदेश का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम टेम्प्रेचर 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। यानी ज्यादा ठंड परेशान नहीं करेगी।

अगले 3 दिनों का तापमान

प्रदेश में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। न्यूनतम टेम्प्रेचर 12 डिग्री के आसपास रहेगा।

अगले 24 घंटों में रायपुर का तापमान

मंगलवार, 9 दिसम्बर को रायुपर में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम  28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

8 दिसंबर को प्रदेश के प्रमुख शहरों का दिन का टेम्प्रेचर

  • रायपुर- 16.2 डिग्री
  • अंबिकापुर -8.8 डिग्री
  • बिलासपुर- 15 डिग्री
  • पेंड्रा- 15 डिग्री
  • जगदलपुर- 14.4 डिग्री
  • राजनांदगांव- 25.5 डिग्री
  • दुर्ग- 24.2 डिग्री
Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई