Watch: विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह को बुरी तरह किया रोस्ट, सब लगाने लगे ठहाके, मजेदार वीडियो वायरल

SHARE:

Virat Kohli Arshdeep Singh Video: विराट कोहली और अर्शदीप सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें विराट ने अर्शदीप को बुरी तरह रोस्ट कर दिया.

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चाहे मैदान पर बहुत ज्यादा एग्रेशन ना दिखाते हों, लेकिन वो बेहद चंचल स्वभाव के व्यक्ति हैं. सोशल मीडिया पर उनकी रील्स देखकर साफ पता चलता है कि वो कितने खुशमिजाज इंसान हैं. इसी बीच उनका विराट कोहली के साथ एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें विराट ने अर्शदीप को बुरी तरह रोस्ट कर दिया है.

बीते शनिवार विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया था. इस मुकाबले में विराट ने तेजी से रन बनाते हुए 45 गेंद में 65 रन बनाए थे. विराट जिस अंदाज में खेल रहे थे, उन्हें अगर 15-20 गेंद और मिली होतीं तो अपना शतक पूरा कर चुके होते. मगर उससे पहले ही भारतीय टीम ने 271 का लक्ष्य हासिल कर लिया था.

विराट ने अर्शदीप को किया रोस्ट

वायरल हो रहे वीडियो में अर्शदीप सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा, “पाजी, रन कम रह गए, सेंचुरी आज पक्की थी वैसे.” इस पर विराट कोहली ने अर्शदीप का मजाक बनाते हुए कहा, “टॉस जीत गए, नहीं तो तेरी भी (सेंचुरी) पक्की थी ड्यू में.” जैसे ही विराट ने ऐसा कहा, उनके साथ-साथ अर्शदीप और वहां मौजूद सब लोगों ने ठहाके लगाए.

तीसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी. यह 20 ODI मैचों के बाद पहली बार था, जब भारत कोई टॉस जीता था. विराट कोहली ने अर्शदीप को रोस्ट करते हुए जो कहा, उसका अर्थ यही था कि टीम इंडिया अगर दूसरी पारी में गेंदबाजी करती, तो गेंदबाजों का वही हाल होता जो दक्षिण अफ्रीकी बॉलर्स का हुआ. ड्यू के कारण शाम के समय दूसरी पारी में गेंदबाजी करना बहुत कठिन हो जाता है.

अब टी20 सीरीज की बारी

दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था. उसके बाद वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से बाजी मारी है. अब बारी है पांच मैचों की टी20 सीरीज की, जो 9-19 दिसंबर तक खेली जाएगी. पहला टी20 मैच 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा.

https://x.com/PunjabKingsIPL/status/1997340050527596978?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1997340050527596978%7Ctwgr%5Ef7a035fdd1fdfffafeb6c3cca759a5e07c552029%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Fvirat-kohli-brutally-roasts-arshdeep-singh-after-india-vs-south-africa-odi-series-win-watch-video-gone-viral-3054726

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई