*⏩भागवत भक्ति में डूबा ग्राम कुसमुरा, नायक परिवार द्वाराआयोजित कथा में पहुंचे छाया विधायक महेश साहू*
⏩ भाजपा नेता सनत नायक के पिता स्व. रामधीन नायक जी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ।





खरसिया/ खरसिया विधानसभा क्षेत्र ग्राम कुसमुरा में स्व.रामाधीन नायक जी पुण्य स्मृति में नायक परिवार द्वारा दिनांक 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक स्थान गृह निवास कुसमुरा में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है, व्यासपीठ से पंडित रामेश्वर शुक्ला जी कुसमुरा वाले के मुख से अविरल बह रही है ज्ञान गंगा ।
रायगढ़ जिला के ग्राम कुसमुरा निवासी जिला भाजपा कोषाध्यक्ष श्री सनत नायक जी के पिता श्री स्व. रामधीन नायक जी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आज छाया विधायक महेश साहू पहुंचे। उन्होंने व्यासपीठ का दर्शन कर कथा श्रवण किया और स्व. रामाधीन नायक जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कथा स्थल पर गौरी शंकर पटेल (मंडल अध्यक्ष तारापुर), गजेंद्र यादव (महामंत्री किरोड़ीमल मंडल), अमित साहू (गौरव दुनिया न्यूज), राजीव वैष्णव, विजय पटेल, भोज कुमार पटेल, भूषण यादव , यशवंत वैष्णव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे सभी ने श्रद्धा भाव से कथा का श्रवण किया, श्री महेश साहू ने कहा कि भागवत कथा मन को शांति, समाज में सद्भाव और जीवन को नई दिशा देने वाला दिव्य आयोजन है। उन्होंने कहा कि स्व. रामाधीन नायक जी के स्मरण में इस प्रकार का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करना उनके परिवार की संस्कारी और सामाजिक भावना को दर्शाता है।















































