*⏩सारथी समाज जिला रायगढ़ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हर्षौल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।*

रायगढ़।रायगढ़ सारथी समाज जिला रायगढ़ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 09 नवंबर 2025 को रायगढ़ के अभियंता भवन में आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प श्रीफल भेंट कर पूजा अर्चना करके की गई।
समारोह में मंचासिन रहे मुख्यातिथि श्रीमान् टीकाराम सारथी विशिष्ट अतिथियों में श्री गंगाधर सोनवानी, श्री सुखराम सारथी, श्री कृष्ण कुमार सागर, श्रीमती सीता सारथी, श्री नीरंजन सारथी, जिला अध्यक्ष रायगढ़ श्री रंजीत सोनवानी, और जिला अध्यक्ष महिला ब्रिगेड श्रीमती सरोज सोनवानी जी मंच पर उपस्थित रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चीनी लाल सारथी ने की।
इस अवसर पर जिला शक्ति सारंगढ़ बिलासपुर के समाजिक गण व रायगढ़ जिले के जिला पदाधिकारी गणों के साथ रायगढ़ के सातों ब्लाक के ब्लांक अध्यक्ष व पदाधिकारी और सामाजिक बंधु सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्यातिथि श्रीमान् टीकाराम सारथी का ने अपने उद्बोधन में समाज को संबोधित करते हुए कहा- प्रबुद्ध गणों, समाज के जागरूक साथियों, समाज की माताओं, बहनों, भाईयों, वृद्ध जनों, और मेरे युवा साथियों आज हम एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहाँ हमें अपने समाज की दिशा और दशा के बारे में गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है। हमारे समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है, और हमारे पूर्वजों ने हमें एक मजबूत और एकजुट समाज की विरासत दी है। लेकिन आज हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए क्या कर सकते हैं। आज हम संकल्प लें कि हमारे समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थ और रोजगार के मामले में राजनीति व सांस्कृतिक मामले में आगे बढ़ाने के लिए हमें मिलकर काम करना है। हमें अपने समाज के लोगों को एकजुट करना है, और उन्हें एक दूसरे के प्रति सहयोग और समर्थन के लिए प्रेरित करना है। हमें अपने समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करनी होगी, ताकि वे समाज के विकास के लिए कार्य कर सकें और समाज की नींव मजबूत बन सके।
विशिष्ट अतिथि श्री सुखराम सारथी ने अपने उद्बोधन में कहा – बंधुओं मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, जो अपने समाज के साथ जुड़कर ही अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। समाज हमें एक पहचान देता है, हमें जीने का एक उद्देश्य देता है, और हमें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। समाज के बिना, मनुष्य का जीवन अधूरा और बेमानी हो जाता है। अतः समाज के प्रति भी हमारे कर्तव्य है जिनका निर्वाहन हम सभी को करना ही चाहिए।
विशिष्ट अतिथि श्री गंगाधर सोनवानी जी ने कहा – समाज का मूल्य बहुत अधिक है, क्योंकि यह हमें एक दूसरे के साथ जुड़ने और सहयोग करने का अवसर प्रदान करता है। समाज में ही हमें अपने विचारों, भावनाओं और अनुभवों को साझा करने का मौका मिलता है। समाज हमें एक दूसरे के प्रति जिम्मेदार और सहानुभूति रखने के लिए प्रेरित करता है।
विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण कुमार सागर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि-समाज के बिना, मनुष्य का जीवन बहुत ही कठिन और असहनीय हो जाता है। मनुष्य को अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, और समाज के बिना, उसे इन चुनौतियों का सामना करने के लिए अकेला छोड़ दिया जाता है। समाज के बिना, मनुष्य का जीवन एक मशीन की तरह हो जाता है, जिसमें कोई भावना, प्यार, और सहानुभूति नहीं होती है।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती सीता सारथी ने उद्बोधन में कहा -दो रोटी कम खाओ मगर समाज के पालकों से माता – पिता से निवेदन है कि- अपने बच्चों को जरुर पढ़ायें। हमें समाज के बच्चों को शिक्षा प्रदान करनी होगी, ताकि वे समाज के विकास के लिए कार्य कर सकें।
जिला अध्यक्ष श्री रंजीत सोनवानी का कहा – सारथी समाज के विकास के लिए हमें समाज के लोगों को एकजुट करना होगा। हमें समाज के लोगों को एक दूसरे के प्रति सहयोग और समर्थन के लिए प्रेरित करना होगा।
जिला अध्यक्ष महिला ब्रिगेड श्रीमती सरोज सोनवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि -सारथी समाज की महिलाओं को एकजुट कर शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हमें कार्य करना चाहिए। मैं समाज के पदाधिकारियों को आश्वस्त करती हूँ कि मैं उनके साथ खड़ी रहूँगी और समाज के विकास के लिए कार्य करने में मदद करूँगी। उक्त जानकारी शंकर सुमन, जिला मिडिया प्रभारी, सारथी समाज रायगढ़ ने दी।














































