*⏩मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर रेल हादसे पर जताया गहरा दुःख जताया, मृतकों की संख्या बढ़ी।*

SHARE:

⏩मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर रेल हादसे पर जताया गहरा दुःख जताया, मृतकों की संख्या बढ़ी।

बिलासपुर : जिले में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी पहुंच चुके हैं। रेस्क्यू किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना लालखदान स्टेशन के पास हुई है। रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा है। स्थानीय प्रशासन भी सहायता के लिए पहुंच चुका है। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया गया।

वहीं यात्रियों को ऑप्शनल व्यवस्था की जा रही है। ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है। यह हादसा बिलासपुर-कटनी सेक्शन में हुआ, जो व्यस्त रेल मार्ग है। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है।

सीएम साय ने इस हादसे पर दुःख जताया है।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी कि रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्यों में जुटी हैं। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर रखे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई