
*छत्तीसगढ़ स्थापना रजत जयंती, राज्योत्सव,नवीन विधानसभा भवन लोकार्पण व विभिन्न कार्यक्रमों में साथियों सहित शामिल हुए महेश साहू।*






रायपुर/ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों से लोकार्पित छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और लोकतांत्रिक गौरव के प्रतीक नवनिर्मित विधानसभा के नवीन भवन और भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की भव्य आदम कद प्रतिमा अनावरण समारोह एवं राज्य स्थापना की रजत जयंती महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित विशाल एवं वृहद कार्यक्रम तथा आदिवासी वीरों की अदम्य साहस, त्याग और गौरवगाथा के जीवंत प्रतीक शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय उद्घाटन कार्यक्रम तथा ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शांति शिखर के उद्घाटन समारोह एवं छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सड़क, स्वास्थ्य, उद्योग एवं ऊर्जा जैसे सेक्टरों से जुड़ी 14260 करोड़ से अधिक की विकासात्मक और रूपांतकारी परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास कार्यक्रम में छाया विधायक महेश साहू अपने साथियों सहित सम्मलित हुए।
महेश साहू अपने साथियों सहित भाजपा नेता मोहन गबेल, अमित साहू मीडिया, हितेश सोनू द्विवेदी, महिपाल पंकज, लालू राठौर, सुब्रत साहू, मन्नू राठिया, महेंद्र डनसेना, कैलाश शर्मा आदि ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से भेंट मुलाकात कर राज्योत्सव रजत जयंती,विधानसभा नवीन भवन लोकार्पण एवं अन्य कार्यक्रमों के सफल और शानदार आयोजन पर बधाई और शुभकामनाएं दी व माननीय मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महेश साहू ने बताया की छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय जी की सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है और विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ नई कीर्ति स्थापित कर रही है।














































