⏩”आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” खरसिया विधानसभा स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ।
खरसिया/ लखीराम आडिटोरियम खरसिया में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम” विधानसभा स्तरीय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रहलाद रजक, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान,नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, छाया विधायक महेश साहू ,वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विलीस गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, जिला मंत्री श्रीमती गायत्री केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गभेल सहित जिला पंचायत सदस्य, मंडलों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे |
मंच संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश पटेल ने किया|
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री प्रहलाद रजक जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड उपस्थित रहे । रजक जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 में जब भारत अपनी आजादी का शताब्दी वर्ष मनाए, तब तक हमारा देश पूरी तरह आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बन जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हर कार्यकर्ता को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना होगा और लोगों को भी इस दिशा में प्रेरित करना होगा।
साथ ही जिला अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान जी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है। स्थानीय उत्पादन, कृषि, कुटीर उद्योग और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देकर ही इस दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है। गांव-गांव और घर-घर तक इस अभियान को पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। सम्मेलन के दौरान मंच पर स्वदेशी अपनाओ, भारत बनाओ के नारों के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया गया।इस सम्मेलन ने खरसिया क्षेत्र में “लोकल से वोकल” की भावना को नई ऊर्जा दी और उपस्थित सभी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने हेतु संकल्प लिया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन जय प्रकाश पटेल जिला सह संयोजक “आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम” द्वारा किया गया।















































