⏩डोनाल्ड ट्रंप भी मना रहे दिवाली, दीप जलाते वीडियो आया वीडियो।
⏩पीएम मोदी को दीपावली की बधाई दी…

अमेरिका/दिल्ली। व्हाइट हाउस में अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दीप जलाकर दिवाली मनाई. भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत के लोगों को मेरी तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बात हुई. शानदार बातचीत हुई. हमने व्यापार पर बात की और कई चीजों पर चर्चा हुई, लेकिन ख़ास तौर पर व्यापार की दुनिया पर. वे इस विषय में बहुत रुचि रखते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि बातचीत में क्षेत्रीय शांति का मुद्दा भी आया. उन्होंने कहा, “हमने कुछ समय पहले भारत और पाकिस्तान के साथ कोई युद्ध न हो, इस पर भी बात की थी. मुझे लगता है कि व्यापार का मामला इसमें जुड़ा होने की वजह से मैं इस बारे में बात कर सका. आज भारत और पाकिस्तान के बीच कोई युद्ध नहीं है, और यह बहुत अच्छी बात है।
उन्होंने यह भी दोहराया कि भविष्य में भारत रूसी तेल की बड़ी मात्रा में खरीदारी नहीं करेगा. भारत ने ट्रंप के इन ताज़ा दावों की पुष्टि नहीं की है. यह कोई नई बात नहीं. एक सप्ताह पहले भी ट्रम्प ने इसी तरह का दावा किया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की, जिसमें मोदी ने भरोसा दिलाया कि नई दिल्ली रूस से तेल खरीदना बंद कर देगी. ट्रंप ने इसे यूक्रेन युद्ध को लेकर मॉस्को को अलग-थलग करने के अपने प्रयासों में “एक बड़ा कदम” बताया था।
ट्रंप का दावा: व्यापार मुद्दों ने भारत-पाकिस्तान के संभावित युद्ध को रोका लेकिन भारत ने उस समय भी इस बयान को पूरी तरह से नकार दिया था. विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पष्ट रूप से कहा था, “कल दोनों नेताओं के बीच कोई फोन कॉल नहीं हुई थी.” वॉशिंगटन से जारी अपने बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आज मैं उन सभी अमेरिकियों को शुभकामनाएं देता हूं जो दिवाली, रोशनी का त्योहार मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि रोशनी की अंधकार पर जीत का प्रतीक है. यानी यह हमें हमेशा याद दिलाती है कि अच्छाई आखिरकार बुराई पर विजय पाती है.ट्रंप ने कहा कि यह समय परिवार और दोस्तों को साथ लाने का होता है. ‘दिवाली वह वक्त है जब लोग अपने घरों में रोशनी करते हैं, एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं, और नई उम्मीद तथा ऊर्जा से जिंदगी की शुरुआत करते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘जब करोड़ों लोग दीये और लालटेन जलाते हैं, तो हम इस सच्चाई का जश्न मनाते हैं कि भलाई हमेशा बुराई पर हावी होती है. हर उस अमेरिकी को जो दिवाली मना रहा है, मैं कामना करता हूं कि यह त्योहार आपके जीवन में शांति, समृद्धि, उम्मीद और सुकून लेकर आए.।















































