*▪️राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण, छोटे मुड़पार में विजयादशमी पर्व मनाया गया, भव्य पथ संचलन किया गया।*




खरसिया/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर पूरे उत्साह,अनुशासन और गरिमा के साथ खरसिया छोटे मुड़पार मंडल में विजयादशमी पर्व, शस्त्र पूजन,पथ संचलन किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता श्रीअनिल डागा जी (मध्य क्षेत्र समग्र ग्राम विकास प्रमुख) का सारगर्भित वक्तव्य प्राप्त हुआ, उन्होंने बताया की आज से ठीक सौ वर्ष पूर्व 27 सितंबर 1925 को डॉ केशव हेडगेवार द्वारा संघ की स्थापना की गई थी आज विभिन्न संघर्षों के बीच संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण हुए। इस अवसर पर हम संघ की शताब्दी वर्ष मना रहे हैं, श्री डागा जी के द्वारा संघ के 100 वर्ष, बौद्धिक विचार, सामाजिक समरसता, पंच परिर्वतन पर उद्बोधन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर छोटे मुड़पार मंडल के बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के द्वारा उत्साहपूर्वक अनुशासन में भारत माता की जय, वन्देमातरम के नारे के साथ पथ संचलन निकाला। सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए पथ संचलन में भाग लिये। बड़ी संख्या में पुरुष,महिलाएं, बच्चों ने सड़क किनारे अपने अपने घरों के सामने रंगोली बनाकर, कलश स्थापना कर, पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया, स्वयंसेवकों ने पथ संचलन के माध्यम से संघ की संगठित शक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन किया।















































