*▪️खरसिया में “शरद पूर्णिमा महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया, नगर सरकार व गणमान्य नागरिकों का किया गया सम्मान।*





खरसिया/ धर्मनगरी खरसिया में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंज बाजार में गंज बाजार परिवार, खरसिया नगर परिवार, लायंस क्लब परिवार द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, भजन गायक अभिषेक अग्रवाल द्वारा भक्तिमय संगीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ कर, ठीक रात्रि 12 बजे पंडित ईश्वर छोटू शर्मा द्वारा श्री गणेश जी, मां लक्ष्मी जी व हनुमान जी की विधिवत पूजन आरती करवा कर माता का स्वागत किया गया। व खीर का प्रसाद वितरण किया गया।
साथ ही “सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, ऋषि अग्रवाल, कमल अग्रवाल व पूरे गंज बाजार परिवार, खरसिया नगर परिवार, लायंस क्लब परिवार द्वारा खरसिया के प्रथम नागरिक कमल गर्ग ,नगरपालिका के सभी पार्षदों व छाया विधायक महेश साहू का पुष्प माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया, इस अवसर पर सियाराम सखा मंडल व हेल्पिंग हैंड्स क्लब के मनोज अग्रवाल,अंकित अग्रवाल को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया,।
साथ ही इस अवसर पर उपस्थित नगर के सभी गणमान्य नागरिकों का भी स्मृति चिन्ह देकर स्वागत, अभिनन्दन एवं सम्मान किया गया। साथ ही अंत में सभी के लिए स्वादिष्ट स्वल्पाहार कराया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष संजय अग्रवाल(दीपक मेडिकल), सुन्दरमल चंदवानी, रतन अग्रवाल, सुनील शर्मा पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि, अशोक साहू पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि, अमित साहू मीडिया, गंज बाजार व नगर के बड़ी संख्या में सभी वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी,गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।
▪️चारु चन्द्र की चंचल किरणें,खेल रही हैं जल थल में।
स्वच्छ चाँदनी बिछी हुई है, अवनि और अम्बरतल में।।
आप सभी को शरद पूर्णिमा की अनंत मंगलकामनाएँ! 🌕
चंद्रमा की किरणों से सुसिक्त यह रात्रि आपके हृदय में नवीन उल्लास, शांति और समृद्धि का संचार करे।
आपका जीवन इस अमृतमयी शरद चांदनी की भाँति निर्मल एवं देदीप्यमान रहे!
#शरद_पूर्णिमा















































